यमुना उफनाई, जहरीले जीवों का बस्ती की ओर रुख
गंगापार, अगस्त 18 -- यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछारी क्षेत्र के दर्जनों गांव में जहरीले जीव-जंतु पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई है। अब तक कई मवेशियों को भी जहरीले जंतु काट चुके हैं। रोज़ाना दर्जनों जहरीले जंतुओं को लोग मार डाल रहे हैं। यमुना के उफान का पानी तटवर्ती इलाकों में या नालियों के सहारे गांवों के अंदर तक बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिससे ज़हरीले जीव जंतु घरों में प्रवेश करने लगे हैं। घरों में घुसे विषैले जंतुओं को घंटों खोज मार रहे हैं। जिससे दिन तो किसी तरह गुजर जाता है। लेकिन रात परेशानियों का सबब बन जाता है। इससे बचने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। रोजाना इरादतगंज, सारीपुर, बीकर, कंजासा, मोहनी का पूरा, बिरवल, पालपुर, कैनुआ, कंजासा, बसवार, अमिलिया आदि दर्जनों गांवों के लोग ज़हरीले जंतुओं को मार रहे हैं। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.