बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- यमुनापुरम कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के काम की शुरुआत हो गई है। लगभग 13 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने के लिए 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ सीवर कनेक्शन से वंचित शहर के 27 हजार घरों में कनेक्शन भी दिए जाएंगे। बताते चलेंं कि अमृत योजना के अंतर्गत नगर पालिा क्षेत्र में 386 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया था। मोहनकुटी पर एक एसटीपी और शहर में विभिन्न स्थानों पर छह आईपीएस (इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन) का निर्माण कराया गया था। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही करीब 25 हजार घरों को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। सीवर कनेक्शन के बाद लोगों के घरों में बदबू के कारण लोगों ने घरों की पाइप को हटा दिया था। नगर की यमुनापुरम कालोनी में सीवर लाइन जर्जर होने के चलते अभी लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.