मथुरा, फरवरी 16 -- यमुनापार क्षेत्र में आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली चार घंटे बंद रही। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। शटडाउन के दौरान टेस्ट टीम द्वारा बिजलीघर पर अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया गया। सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र लक्ष्मीनगर पर परीक्षणशाला लक्ष्मीनगर टीम द्वारा टेस्टिंग (मेन्टीनेन्स) का कार्य एक्सईएन टेस्ट डीके यादव के निर्देशन में किया। लोहवन,लक्ष्मीनगर,गौसना,ईशापुर,सैय्यद रोड फीडर क्षेत्र के आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। उपभोक्ता बार-बार बिजलीघर एवं कर्मचारियों से बिजली के बारे में जानकारी करते रहे। एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत, जेई आरएन शर्मा ने निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति जानी। एसडीओ अजीत के अनुसार गर्मी को देखते हुए सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। नौहझील की बिजली आज रहेगी बंद विद्य...