प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। यमुनापार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। करछना, जसरा और मेजा विकासखंडों में वर्षों से खराब पड़े 13 राजकीय नलकूपों का रीबोर कराया जाएगा। सांसद उज्जवल रमण सिंह के निर्देशन में यह पहल शुरू की गई है। रीबोर होने के बाद करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि की सिंचाई सुचारू रूप से हो सकेगी, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।रीबोर किए जाने वाले नलकूपों में करछना ब्लॉक के बसरिया, डीहा, डाड़ो और चंदौली, जसरा ब्लॉक के बसहरा, छतहरा, मैदा, जसरा और कंजासा तथा मेजा ब्लॉक के कठौली, कंजौली और अझोला क्षेत्र के नलकूप शामिल हैं। लंबे समय से खराब पड़े इन नलकूपों के कारण किसानों को सिंचाई के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह यमुनापार में नए...