गंगापार, जुलाई 11 -- इस बार मानसून में भले ही देर से दस्तक दी है, लेकिन अभी भी बारिश रफ्तार नहीं पकड़ सकी है जिससे किसानों को दमदार बारिश का इंतजार है। बारिश की कमी के कारण किसानों में बुआई को लेकर अभी भी चिंता वाली स्थिति है। बारिश की आंखमिचौली से किसान सर्वाधिक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- कमजोर मानसून से बढ़ी किसानों की चिंता, कम अवधि वाली फसलों की खेती अपनाने की सलाहमानसून की स्थिति चालू मानसून सीजन में 11जुलाई तक मानसून की बारिश का वितरण बेहद असमान रहा है। कहीं झमाझम बारिश ने राहत दी तो कहीं बादलों की सरगर्मी के साथ कम बारिश हुई है।चालू मानसून सीजन में इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से 10 दिन विलंब से आया है, जिस कारण से सामान्य से कम बारिश हो पाई है। हालांकि मानसून सीजन के 2 माह 20 दिन बाकी है। इस दौरान अच्छी बारिश की उम्मीदें किसानो...