देहरादून, अप्रैल 1 -- बड़कोट । उत्तरकाशी जिले की यमुनाघाटी क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से आमजन परेशान हैं। गैस संकट ने लोगों के दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बड़कोट नगर में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। बुधवार को तीसरे दिन भारत गैस की एक गाड़ी बड़कोट पहुंची, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि आधे से ज्यादा लोगों को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं इंडेन गैस उपभोक्ताओं की स्थिति और भी खराब है। बड़कोट क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से इंडेन गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।इंडेन गैस के स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने करीब 10 दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हो पाई है। हर ...