बदायूं, जून 28 -- बिसौली। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने, विश्वासघात, धोखाधड़ी, आर्थिक शोषण और किसानों में असंतोष बढ़ाने के आरोप में चीनी मिल के अध्यक्ष एवं डीपी यादव के बेटे, अध्यासी और इकाई प्रमुख समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सक्षम अधिकारियों के कई नोटिस के बाद भी बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। मामला बिसौली इलाके में स्थित यदु शुगर मिल का है। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बदायूं के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने कोतवाली बिसौली में तहरीर देकर बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में यदु शुगर मिल ने 21 नवंबर 2025 से गन्ना खरीद शुरू की थी। यह भी पढ़ें- यदु शुगर मिल के एमडी, जीएम समेत तीन पर मुकदमा 26 जनवरी 2026 तक मिल ने 9.17 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की, जिसका देय गन्ना मूल्य 3607.44 लाख रुपये बना। नियम के अ...