यदुनाथ विद्यालय के छात्रों को डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव की दी जानकारी
हजारीबाग, जुलाई 9 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को झारखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया से सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को डेंगू मलेरिया तथा चिकनगुनिया से संबंधित जानकारी एवं बचाव के उपाय बताएं। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। उसमें कक्षा नवम एवं दशम श्रेणी की छात्राओं ने भाग लिया। तीन प्रतिभागी इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।अधिकारियों ने उन्हें पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.