यदि राजपरिवार हो तैयार तो इंटैक लौटाएगा राजनगर पैलेस का गौरव
मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के मधुबनी चैप्टर के रविवार की शाम शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन इंटैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शहर के एक रेस्टुरेंट के सभागार में आयोजित इस सेमिनार में जिले भर से आए हुए पुरातत्व, साहित्य एवं कला प्रेमियों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम में इंटैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1984 से ही इंटैक सम्पूर्ण भारत में व्याप्त विरासत के संरक्षण के प्रति क्रियाशील है और न केवल परिरक्षण कार्य कर रही है बल्कि जन जागरूकता का भी दायित्व बखूबी निभा रही है। उन्होंने इंटैक मधुबनी चैप्टर की शुरुआत करने के लिए जिले के बुद्धिजीवियों की भी सराहना की और डॉ अभिषेक कुमार एवं प्रतीक प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.