बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ जयनगर में नारी जागरण कार्यकर्ता संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को गायत्री यज्ञ संस्कार घर-घर तक पहंचाने के दायित्व सौंपे। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने वरिष्ठ गायत्री परिवार की ब्रहमवादिनी बहनों का पीत वस्त्र सदसाहित्य देकर सम्मानित करते हुए कहा कि यदि नर के पास दृष्टि है तो नारी के पास दिव्यदृष्टि है। वेदों में भी नारी का गुणगान किया गया है। जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वह समाज प्रगति करता है। नारी को दुर्गा, काली, गायत्री, सरस्वती, लक्ष्मी आदि के रूप में पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि कन्या भू्रण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। बेटियो को संस्कारवान शिक्षित बनाना माता पिता का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर श्यामकुमारी, सुमनवर्मा, प्रभा राजपूत, रेखा चैहान, पुष्प...