नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बोर्ड ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस साल का रिजल्ट न केवल छात्रों के भविष्य का फैसला कर रहा है बल्कि उन छात्रों के लिए एक नई उम्मीद भी लेकर आया है जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब छात्रों को साल भर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बोर्ड मई 2026 में ही 'दूसरी बोर्ड परीक्षा' आयोजित करने जा रहा है।आज से ही शुरू होंगे दूसरी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.