बलिया, मार्च 15 -- मनियर। नगर के वार्ड नं 11 डफाली टोला से बंशी गुप्त के घर तक सड़क के बीच में नाली निर्माण कराकर सड़क न बनने से आक्रोशित भाकपा-माले नेता व कार्यकर्ता तथा सभासद व परिवर्तन यूथ के लोगों ने शुक्रवार को लिपिक रवीन्द्र कुमार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान माले नेता बसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह व वशिष्ठ राजभर ने कहा कि करीब दस माह पूर्व सड़क को खोदकर नाली निर्माण करा दिया गया। लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे इस वार्ड सहित राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और जिम्मेदार मौन धारण किए हैं। चेतावनी दी कि तत्काल सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो भाकपा-माले व परिवर्तन यूथ सहित नगर के सभासद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विनय सिंह मिंटू, शमशेर बहादुर सिंह, लक्ष्मण पटेल, रजनीश कुमार, विमलेश यादव, दिनेश पटेल, अंकुश, धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.