यथार्थ गीता सत मार्ग पर चलने का माध्यम
मिर्जापुर, मई 25 -- हलिया। क्षेत्र के औरा स्थित परम हंस आश्रम पर स्वामी अड़गड़ा नंद के शिष्य स्वामी तुलसीदास महाराज जी ने रविवार को कहा कि यथार्थ गीता सत मार्ग पर चलने का एक अचूक माध्यम है। उन्होंने भक्तों को यथार्थ गीता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन गीता का पाठ करने से समस्त बाधाएं दूर होती हैं। स्वामी जी ने कहा कि ऊॅं, राम, शिव दो ढाई अक्षर के प्रतिदिन जाप तथा गुरु के स्वरूप को ध्यान करने से व्यक्ति को इस जन्म के साथ ही जन्म मरण के बंधन से छुटकारा मिल जाता है। बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता। समर्थ गुरु प्राप्त हो जाने पर व्यक्ति का उद्धार हो जाता है । इस अवसर पर शिब्बू बाबा, मुन्ना बाबा, शिव बाबू सेठ, रमाकांत पांडेय सहित सैकड़ो भक्त आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.