पीलीभीत, नवम्बर 17 -- बीसलपुर। बीसलपुर में सवारियां लेकर जा रहा ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई रिक्शा पर सवार कई यात्री घायल हो गये। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बीसलपुर से एक ई रिक्शा सवारियां लेकर जा रहा था। तभी अचानक ई रिक्शा पलट गया। टुकटुक पर सवार गांव मवैइया निवासी कविता देवी पत्नी जगन्नाथ 58 जगदेवी पत्नी रामसरन 40 शारदा देवी पत्नी रामस्वरूप 35 घायल हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शारदा देवी की हालत चिंताजनक बताते हुये उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.