हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को रानीखेत जिला इकाई का विधिवत गठन किया। इस दौरान युवा व्यापारी यतीश रौतेला को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश संगठन ने अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार के प्रस्ताव पर रानीखेत को अलग जिला इकाई के रूप में मान्यता दी है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यतीश को मनोनयन पत्र और प्रमाण पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ताड़ीखेत के पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या और युवा व्यापारी महेंद्र सिंह रावत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...