लोहरदगा, मार्च 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल सेरेंगहातु, भंडरा रोड, लोहरदगा में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान में शहीद वीर योद्धाओं को याद किया गया। विद्यालय के निदेशक वीके बालान्जिनप्पा ने महान देश प्रेमी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव का देशप्रेम साहस और बलिदान के बारे में पूर्ण विवरण दिया। शहीद दिवस कितना आशयपूर्ण, भावपूर्ण और महत्वपूर्ण है, इसपर चर्चा की। साथ में क्रूर जेनरल डायर, जालियांवाला बाग हत्याकांड, साइमन कमीशन और अंग्रेजों की क्रूरता के बारे में बताया गया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने अन्यायपूर्वक फांसी की सजा दी थी। शिक्षक अभिजीत कुमार और नंदकिशोर साह ने अपने विचार रखे। देशभक्ति के नारे से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम में शामी बालान्जिनप्पा, चंद्रशेखर, मैरी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.