सिमडेगा, अप्रैल 3 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव का शुक्रवार को समापन किया गया। यज्ञ मंडप में आचार्य पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। जहां श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की और सुख, समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। मौके पर यजमान के रूप में स्मृति कुमार सोनी सह पत्नीक ने निभाई। महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः 4 बजे ही माँ काली की भव्य झांकी निकाली गई। जहां माँ काली के उग्र एवं दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण, भगवान शिव पर चरण रखे हुए उनकी अद्भुत प्रस्तुति और आकर्षक सजावट ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बाद में नगर भ्रमण का आयोजन हुआ। जिसमें सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को विराजमान कर ...