धनबाद, जनवरी 22 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को बनियाहीर हनुमानगढ़ी में आयोजित हनुमत महायज्ञ व श्री श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, गोपालीचक साइडिंग शिमलाबाल में आयोजित रुद्र महायज्ञ में पहुंची। दोनों जगहों पर मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार, समाज व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बनियाहीर में विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह महायज्ञ हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जनआस्था का सशक्त प्रतीक है। जो वर्षों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.