बागपत, मार्च 13 -- दाहा। पलड़ी गांव के आर्य समाज में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन व ऋग्वेद पारायण यज्ञ में बोलते हुए आचार्य अरविन्द शास्त्री ने कहा कि यज्ञ को करने से जीवों की अनेकों बीमारियों दूर की जा सकती हैं यज्ञ मनुष्यों को ही नही अपितु सभी जीवों को लाभान्वित करता हैं। कहा यज्ञ करने से सभी को सुख प्राप्त होता हैं, इसलिए मानवों का कर्तव्य बनता हैं अनुशाषित होकर यज्ञ की सुगन्धि को दूर दूर तक फैलाये। यज्ञ में रामगोपाल आर्य सपत्नीक यज्ञमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती ने की। इस मौके पर सोम मुनि, मा समर सिंह आर्य, राजेन्द्र सिंह, कृष्णपाल आर्य, महासचिव श्रीपाल, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.