मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। वेद मंदिर आर्य समाज दीन दयाल नगर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव आरंभ हुआ। शुभारंभ नोएडा गुरुकुल से आए प्राचार्य आचार्य जयेंद्र ने शशांक चौधरी, वर्षा चौधरी, उमेश आर्य एवं अर्चना आर्य की यजमानी में यज्ञ से कराया। उन्होंने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा यज्ञ से ही सारी सृष्टि का श्रृंगार होता है। पर्यावरण सुधरता है और ईश्वर की सच्ची आराधना होती है। भजनोपदेशक संगीता आर्य ने भजनों की प्रस्तुति की। अध्यक्षता महेंद्र पाल सिंह यादव ने की। उपदेश चंद्र अग्रवाल, उमेश चंद्र, सीता प्रकाश, पुनीत रस्तोगी, जितेंद्र आर्य, संजय अरोरा, सचिन अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मथुरा प्रसाद, प्रदीप विश्नोई, पुष्पा आर्य व्यवस्था में रहे। संयोजन लाल किशोर शास्त्री, उमेश आर्य एवं संजय आर्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...