मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में ठाकुरवाड़ी स्थित चित्र गुप्त मंदिर परिसर में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजक राजेश वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में इस महायज्ञ में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने परिवार, समाज व देश के कल्याण की कामना को लेकर अनेक आहूतियां दी। वहीं रामेश्वर प्रसाद, संजय उपाध्याय व डॉ. हेमलता सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार की माता की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र से ही व्यक्ति के अंदर की दुष्प्रवृतियों का निवारण होता है । यज्ञ के द्वारा ही व्यक्ति में सत्यकर्म की प्रेरणा आती है। माता-पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को उत्तम संस्कार दें और अपने बच्चों को आज्ञाकारी बनावें। माता-पिता बच्चों को संस्कृति...