गिरडीह, मार्च 23 -- राजधनवार। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह धनवार प्रखंड क्षेत्र के चट्टी पंचायत स्थित झुमरी में तीन दिनों से चल रही श्री श्री 1008 हमुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में रविवार को पहुंचकर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से न केवल सुख और शांति मिलती है बल्कि वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में सनातन के प्रति आस्था और धर्म के प्रति विश्वास जागृत होता है। कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों के देश है। वहीं उन्होंने मनसाडीह में संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह में भाग लिया। कहा कि शिक्षा आम जीवन में काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। अगर शिक्षा का विकास प्रखंड में होता है तो जिला से लेकर प्रदेश और देश मजबूत होता है। शिक्षा का कोई अंत नहीं है। उक्त कार्यक्रम के ...