मुंगेर, मई 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में हलीमपुर महिला मंडल और माता भगवती महिला मंडल, दौलतपुर की ओर से गंगटी तालाब स्थित दुर्गा स्थान गौरीपुर में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भागीदारी महायज्ञ में 310 याजकों ने यज्ञाहूति अर्पित की, जबकि करीब 530 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौके पर यज्ञाचार्य मनोज मिश्र ने ऋषि परंपरा एवं यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि, यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव और प्रकृति के संतुलन का वैज्ञानिक माध्यम है।

यज्ञ के लाभ उन्होंने कहा कि यज्ञ से मनुष्य में देवत्व का विकास होता है तथा पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश जैसे पंचतत्वों में...