यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : सांसद प्रतिनिधि
रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के डुंडीगाछी गांव में वैदिक परंपराओं के अनुरूप पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ, शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व मानस पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। यहां पहुंचने पर यज्ञ समिति ने उन्हें पारंपरिक रीति से स्वागत किया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने यज्ञ मंडप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति हमें एकता, भाईचारा और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश देती है।जिसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.