गिरडीह, अप्रैल 9 -- गावां। प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर गांव के सरैयादह में स्थित मुंडेश्वरी पहाड़ में चल रहे श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी पहुंचे। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया। विधायक मरांडी ने यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्षेत्र का वातावरण भी आध्यात्मिक बनता है। उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने यज्ञ आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। यज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मौके पर राजेश शर्मा, अमरदीप निराला, मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.