बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- सोमवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समाजसेवी रीता आर्य ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जो न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को सदाचार व नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...