दुमका, मार्च 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। धर्म और आध्यात्म की पावन नगरी दुमका इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रस में सराबोर है। स्थानीय बड़ा बांध क्षेत्र में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ ने आज उस समय एक अलौकिक रूप ले लिया, जब वेदों की ऋचाओं से पूरी यज्ञशाला गुंजायमान हो उठी। वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्रचार्य (परमहंस स्वामी आगमानंद) के दिव्य संरक्षण और यज्ञाचार्य आचार्य अनिरुद्ध के कुशल निर्देशन में आज का दिन अत्यंत आध्यात्मिक और ऊर्जावान रहा। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला में सर्व वेदों के स्वस्ति वाचन संपन्न हुए। वैदिक मंत्रों द्वारा समस्त देवी-देवताओं का आवाहन कर उनका षोडशोपचार पूजन और भावपूर्ण स्तुति की गई। समिधा और घी की सुगंध के साथ जब मंत्रों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.