यज्ञ से धर्म की रक्षा व वातावरण होता है पवित्र: स्वामी विश्वंभराचार्य
सासाराम, फरवरी 26 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मसोना गांव स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में 51 कुण्डीय श्री सत्चंडी महायज्ञ का आयोजन 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक चल रहा है। यज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन श्रद्धालु हवन, पूजन और कथा श्रवण में भाग ले रहे हैं। कथावाचक स्वामी श्री विश्वंभराचार्य महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि यज्ञ से विश्व कल्याण व धर्म की रक्षा होती है और वातावरण शुद्ध व पवित्र बनता है। भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य बनता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन चरित्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.