देवघर, फरवरी 28 -- यज्ञ समिति चितरा कोलियरी ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार संध्या को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण में महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विवेका नारायण देव द्वारा की गई, जिसमें आयोजन की तिथि, अनुष्ठान की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करता है। समिति ने निर्णय लिया कि यज्ञ स्थल की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.