जहानाबाद, अप्रैल 9 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान महोत्सव के दौरान स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक प्रवचन शुरू होने से पूर्व यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा स्वामी जी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ आए समर्थकों ने भी स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन...