सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- शुक्रवार को ग्राम जेहरा (गंगोह) स्थित पाथेश्वर महादेव मंदिर में गणपति एवं पंचांग पूजन के उपरांत ब्राह्मणों द्वारा वेद पाठ किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। गौरतलब है कि मंदिर में महंत कदमपुरी महाराज के सानिध्य में लोक कल्याण के उद्देश्य से आदि शक्ति भगवती मां शाकंभरी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित सहस्त्रचंडी महायज्ञ भव्य रूप से चल रहा है। यज्ञ में देश के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों से आए विद्वान ब्राह्मण भाग ले रहे हैं। महायज्ञ में आचार्य अमित भारद्वाज ने कहा कि यज्ञ सभी कर्मों में श्रेष्ठतम कर्म है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने भी इस धरती पर अवतार लेकर लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यज्ञ एक ऐसा कर्म है जो व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.