यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कार्य है : हरीश
बदायूं, मई 30 -- तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में प्राथमिक स्कूल में चल रहे यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को 51 कुण्डीय अथर्ववेद यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र समेत दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यज्ञ का शुभारंभ दिल्ली से पधारे राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक ठाकुर विक्रम सिंह, गुजरात आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वाचोनिधि आर्य एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर किया। होशंगाबाद से आए अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थ ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया。
कार्यक्रम की महत्ता विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कार्य है। यज्ञ तीर्थ गुधनी में हो रहे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.