गोड्डा, जनवरी 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत धमड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्री 1008 श्रीराम महायज्ञ और श्रीराम कथा जारी है। इस दौरान यज्ञ वेदी की परिक्रमा और राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु यज्ञ वेदी की परिक्रमा के पश्चात यज्ञ परिसर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं के दर्शन और पूजन कर मेले का आनंद ले रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रम से माहौल भक्ति मय बना हुआ है। यज्ञ का कार्यक्रम अयोध्या धाम से पधारे सुजीत दासजी महाराज के सानिध्य में पंडितों की टोली द्वारा कराया जा रहा है। मेले में तारामाची, झूला, मीना बाजार सहित विभिन्न प्रकार के खेल तमाशा की दुकानें सजी हैं। इस अवसर पर प्रत्येक दिन भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। संध्या आरती और रामकथा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें महिलाओं की संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.