दुमका, मार्च 1 -- दुमका। दुमका प्राइड और अट्रैक्टिव झुमका के द्वारा यज्ञ मैदान में इस वर्ष भव्य और सांस्कृतिक होली महोत्सव का आयोजन 1 मार्च को किया जा रहा है। आयोजन के सदस्यों ने बताया कि इस बार होली बनारस और वृंदावन की पारंपरिक थीम पर मनाई जाएगी, जिससे दुमका वासियों को काशी और ब्रज की झलक एक ही स्थान पर देखने को मिलेगी। इस भव्य आयोजन में वृंदावन की फूलों की होली रंगोत्सव और बनारस थीम की भस्म होली प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा, प्रोफेशनल लाइव डीजे, रेन डांस जोन, लाइव ढोल, कम्प्लीमेंट्री ठंडाई, अनलिमिटेड ऑर्गेनिक गुलाल, गेम्स और आकर्षक पुरस्कार भी होंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन दुमका के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने और शहरवासियों को सुरक्षित, पारिवारिक एवं यादगार होली अनुभव देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी दुमका वासियों ...