दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में एक शाम दुमका नरेश के नाम के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को यज्ञ मैदान में भक्ति संध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाटू नरेश को 56 भोग व सवामणि अर्पित किया गया। उसके बाद भजन संध्या की शुरूआत हुई। खाटू नरेश की स्तुति की गई। इसके पूर्व दिन में श्याम भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ पूजा-अनुष्ठान किया। उसके बाद बड़े गीतकारों के साथ भक्ति जागरण शुरू किया। प्रसिद्ध भजन गायक विशेष रूप से कोलकाता से भजन गायक संजू शर्मा, शिवम, जयपुर से मनीष घीवाला, उदयपुर से खेमिता राठौड़ हारे के सहारे की, खाटू श्याम वाले बाबा जय, इतनी कृपा सावरे बनाए रखना जो दर पे आए उसका ख्याल रखते रहना, श्याम तेरे चरणों में सारा संसार सहित अन्य कई मधुर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया। खेमिता राठौ...