मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। सब्जीपुर स्थित श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करोरी आश्रम में चल रहे स्मृति एवं स्थापना दिवस उत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम आरंभ नवग्रह एवं देवी देवताओं के पूजन से किया गया। काशी से आए आचार्य डा. घनश्याम त्रिपाठी यज्ञ आरंभ कराया। इसमें 31000 आहुतियां दी गईं। आश्रम में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का अन्नादिवास, पुष्पा दिवास और शयनादिवास कराया गया। आश्रम में ट्रस्ट ने मिन्नी एवं रोहित का विवाह कराया। उपस्थित लोगों ने नव युगल को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। शाम को माता की चौकी का आयोजन किया। भजन गायक राजकुमार गोस्वामी की टीम ने गणेश वंदना एवं मां सरस्वती का आह्वान कर कार्यक्रम शुरू किया। वंदना सुमित शर्मा ने की। राज कुमार गोस्वामी ने भजनों की प्रस्तुति कर मां का गुणगान किया। इस दौरान मां काली के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.