सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। बेहट रोड स्थित आर्य समाज वेद मंदिर में चल रहे ऋग्वेद पारायण यज्ञ के दसवें दिन शिमला से आए अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी ओंकारानंद सरस्वती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके सानिध्य में आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना से आहुतियां अर्पित कीं। शनिवार प्रातकाल मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई। स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने ऋग्वेद की ऋचाओं का उच्चारण करते हुए यज्ञ कुंड में आहुति दी। उन्होंने कहा वेद मानव जीवन को सही दिशा देने का मार्गदर्शन करते हैं। यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक शुद्धि होती है, वातावरण भी पवित्र बनता है। संचालन आर्य समाज वेद मंदिर के प्रधान डॉ. भूप सिंह और मंत्री सरदार सिंह ने किया। रणवीर शास्त्री, पुरुषोत्तम चौहान, स्नेह लता, मनोरमा देवी और सुमन त्यागी उपस्थि...