यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ महापुराण का समापन
अल्मोड़ा, मई 14 -- सोमेश्वर, संवाददाता। धौलरा टोटाशिलिंग के कालिका मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का गुरुवार को हवन और भण्डारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान हुए हवन-यज्ञ में दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्णाहुतियां दी। भण्डारे में क्षेत्र के अनेक गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन दिवस की कथा का वाचन करते हुए कथावाचक आचार्य कौशल जोशी ने कहा कि जो सदगुणों और धैर्यशीलता से नित्य देव पूजन करते हैं। हरिकीर्तन, आध्यात्म चिन्तन और सत्कर्म से लोक व परलोक दोनों सफल होते हैं। पारायण में यजमान हरीश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, प्रधान गिरिजेश जोशी, गणेश जोशी, मनोज जोशी, केवलानंद जोशी, शास्त्री धीरज जोशी के अलावा विभिन्न जगहों से आए संतों ने भी हिस्सा लिया। जबकि धौलरा, जीतब, टोटाशिलिंग, छानी, कांटली, गुरुड़ा आदि गांवों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.