औरंगाबाद, मार्च 24 -- हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में अध्यक्ष आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में चल रहे श्री सीताराम महायज्ञ -श्रीराम कथा में यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने और श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही है। यज्ञशाला की परिक्रमा कर सती माता की मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।बाहर से आए संत ऋषि द्वारा हो रहे प्रवचन को ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं। रविवार की रात सचिव पूर्व मुखिया अजय कुमार, रश्मि देवी, सुशीला देवी, यशराज शास्त्री ने मंगल आरती की। चित्रकूट से आईं राष्ट्रीय मानसमर्मज्ञ नीलम गायत्री नें रामायण का प्रसंग सुनाई। जिसमें में स्वामी विश्वामित्र अयोध्या आकर राजा दशरथ से ताड़का वध के लिए प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण को मांगा। मिर्जापुर से आए मानस गायिका शिवानी दुबे ने प्रभु राम की बाललीला प्रसंग सुनाईं। इनके ग...