गया, अप्रैल 14 -- आमस के रामपुर गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट काटते हुए युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवा गांव निवासी छोटू चौधरी है। वह यज्ञ में आई एक महिला की बच्ची के गले से ब्लेड से लॉकेट काट रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर पड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में हुए लूट कांड के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.