कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित श्री खाटू श्याम व राधाकृष्ण मंदिर में हिन्दू दिवस के अवसर पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यह मंदिर नगर का प्राचीन एवं प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने अपनी टीम के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर समाज के कल्याण की कामना की। विपिन द्विवेदी ने बताया कि हिन्दू दिवस केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सृष्टि की संरचना और प्रकृति में हो रहे सकारात्मक बदलाव का भी संकेत देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन से नई ऊर्जा, उत्साह और स्फूर्ति का संचार होता है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ यह समय साधना, उपासना और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यज्ञ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लिया और धर्म के प्रति ...