मुरादाबाद, मई 1 -- क्षेत्र के ग्राम में बुद्ध पूर्णिमा पर पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि, शांति एवं भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की कामना की। गायत्री परिवार शाखा द्वारा भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के ग्राम कुचावली स्थित आवास पर वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में मंत्रोच्चार कर आहुति देकर विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान जबर सिंह और जयप्रकाश शर्मा ने यज्ञ की महिमा और भगवान बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजय कुमार, मास्टर अशोक कुमार, मास्टर संजीव कुमार, मदन सिंह, राहुल बिश्नोई, विनय कुमार, रणजीत सिंह, रणवीर सिंह, विक्की चौधरी, सुंदर सिंह, जसौन्दी सिंह, प्रदीप सिंह, ओम प्रका...