यज्ञ में आहुति देकर इंटर कॉलेज मे नए सत्र का शुभारंभ
बागपत, अप्रैल 2 -- बिनौली। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में गुरुवार को वैदिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ-हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अशोक सिंह एवं समिति के अन्य सदस्यों, शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने यज्ञ मे आहुति देकर नए सत्र का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य मनीषा मिश्रा ने इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया। प्रबंधक ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को रिजल्ट व प्रतीक चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.