यज्ञ में आहुति की सुगंध से वातावरण भक्तिमय बना
रिषिकेष, सितम्बर 23 -- शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज की स्मृति में आयोजित अतिरुद्र महायज्ञ भगवान रुद्र का पूजन-अर्चन एवं यज्ञ अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यज्ञ में स्वामी अखंडानंद महाराज सहित संत-महात्मा भी पहुंचे। यज्ञ के संयोजन में ब्रह्मचारी केशव स्वरूप जी महाराज सहित आचार्य वर्ग एवं संतजन अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यज्ञशाला में गूंजते वैदिक मंत्रों और आहुति की सुगंध से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संत-महात्माओं के सान्निध्य में चल रहा यह महायज्ञ लोककल्याण, आध्यात्मिक चेतना और सनातन वैदिक परंपरा के संरक्षण का संदेश दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.