यज्ञ में आहुतियां देकर की मंगल कामना
मुरादाबाद, जून 16 -- पीडीएस विद्यालय परिवार मछरिया की ओर से लाइनपार माता कात्यायनी मंदिर पर चल रही राम कथा में सुबह की पारी में पंडित वीरेंद्र आर्य ने सामवेद पुरायण यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। शाम को कथा व्यास अनिल शास्त्री ने श्री राम कथा में श्री राम के राजा जनक की नगरी में पहुंचने और पुष्प वाटिका में सीता के राम से मिलने का प्रसंग सुनाया। संयोजक रामाशंकर सैनी, प्रभा सैनी, काजल सैनी एवं रविंद्र सिंह रहे। यह भी पढ़ें- धरती को राक्षसों से मुक्त कराने आए श्री राम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.