आजमगढ़, मई 26 -- जहानागंज,हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज के तुलसीपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी चित्यप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि श्रद्धा भाव से यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ के प्रारंभ में निकाली जाने वाली कलश यात्रा में पवित्र जल भरकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया जाता है। वेद मंत्रों के माध्यम से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्हें कलश में स्थापित किया जाता है। ऐसे में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करना समस्त देवी-देवताओं की परिक्रमा के...