गोपालगंज, मई 25 -- बरौली।नगर के प्रेम नगर आश्रम परिसर में आयोजित मनोकामनापूर्ण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह और शाम यज्ञ मंडप की परिक्रमा का मनोरम दृश्य लोगों को आस्था से जोड़ रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु महायज्ञ की शोभा बढ़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और मेले जैसे माहौल से लोगों में यज्ञ के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ रही है। मेले में लगे विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-खिलौने और मिठाइयों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं प्रतिदिन होने वाली संध्या आरती, देवी-देवताओं की बाल लीलाओं की संगीतमयी प्रस्तुति, कथा और प्रवचन सुन श्रद्धालु...