छपरा, फरवरी 26 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की मटियार पंचायत अंतर्गत भट्टा गांव स्थित नव निर्मित मंदिर परिसर में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अहले सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना शुरू होते ही अनुष्ठान स्थल सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल पर पहुंचकर मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आ रहा है। यज्ञाचार्य ने संक्षेप में बताया कि श्रद्धा और आस्था के साथ परिक्रमा करने का विशेष महत्व है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.