बोकारो, अप्रैल 27 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के कुरुंबा पंचायत के आगरडीह स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा एवं पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञशाला की महिला-पुरुष व युवक युवतियां भी अपनी शक्ति अनुरूप परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु के बोल-बम, जय श्री राम, जय हनुमान, राधे राधे, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो आदि जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य संजय पांडेय व उपाचार्य टिंकू पांडेय के देखरेख में हंस पांडेय, दीपक पांडेय व सुजीत पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वेदी पूजन, हवन आरती आदि अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुसेपुर में उमड़ा आस्था का सागर, भव्य शोभा...