यज्ञ देख कर लौट रहे बच्ची की डम्फर से कुचलकर मौत, मां, बहन और भाई घायल
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर-पचरुखिया रोड में हसपुरा थाना के सिहाड़ी गांव के ट्रांसफार्मर समीप एक डंपर ने बच्ची को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। फतेहपुर गांव के इंदल कुमार के 5 वर्षीय प्रतिक्षा कुमारी के रुप में पहचान हुई है। इसी घटना में उसके बड़ी बहन 10 वर्षीय इच्छा कुमारी, मां सीता कुमारी और शंकर कुमार तिवारी का 10 वर्षीय आर्यन कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज दाउदनगर अस्पताल में किया गया। घटना सोमवार की रात 10 बजे की है। सिहाड़ी गांव में यज्ञ का आयोजन हो रहा है। सभी यज्ञ में गए हुए थे। सोमवार की रात में पैदल अपना घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ओवरटेक करते हुए निकला और बच्ची कुचलते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.